Search

 
 
 

धनबाद: हादसे में जख्‍मी एसआइ की दुर्गापुर के मिशन अस्पताल में मौत

 
Baghmara : बाघमारा (Baghmara) धनबाद पुलिस बल में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर उमेश मांझी का दुर्गापुर के मिशन हॉस्पिटल में सोमवार 5 सितंबर की सुबह निधन हो गया. एसआइ मांझी बीते दिन एक हादसे में गंभीर रूप से जख्‍मी होने के बाद मिशन अस्‍पताल में इलाजरत थे.

  पार्थिव शरीर लाने धनबाद की पुलिस टीम रवाना

सब इंस्पेक्टर मांझी का पार्थिव शरीर लाने के लिए धनबाद से पुलिस की एक टीम दुर्गापुर गई है. मांझी के स्‍वजन भी अस्‍पताल पहुंच चुके हैं. गौरतलब है कि विगत दो सितंबर को गोविंदपुर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे. तेज गति से आ रही एक बाइक ने उन्‍हें जोरदार टक्कर मार दी थी. उन्हें तत्काल मिशन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. बताया गया था कि उनके सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से ब्रेन डेड हो चुका था. वह मूल रूप से बिहार के सिवान जिले के आंदर थाना क्षेत्र स्थित जैजोर गांव के रहने वाले थे.

  हाईवे पेट्रोलिंग में पीसीआर वैन पर कर रहे थे ड्यूटी

दारोगा उमेश मांझी हाईवे पेट्रोलिंग में 10 नंबर पीसीआर वैन पर ड्यूटी में थे, दो सितंबर की रात वह गोविंदपुर स्थित एक दुकान से दवा खरीद कर जीटी रोड पार कर रहे थे. तभी मोटरसाइकिल सवार एक व्‍यक्ति ने उन्हें चपेट में ले लिया. वह सड़क पर गिर गए, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई. आनन-फानन में उन्हें शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्‍पताल धनबाद में भर्ती कराया गया, जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मिशन अस्‍पताल दुर्गापुर रेफर कर दिया गया. हादसे के बाद पुलिस ने बाइक को कब्‍जे में ले लिया था. यह भी पढ़ें:  धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-theft-in-saraidhela-new-colony-shiv-mandir/">धनबाद

: सरायढेला न्यू कॉलोनी शिव मंदिर में चोरी [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही