Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : बाघमारा विधायक से मिले फुटपाथ दुकानदार, लगाई न्याय की गुहार

Katras : धनबाद (Dhanbad) रेलवे स्टेशन रोड से पिछले 25 फरवरी को हटाए गए फुटपाथ दुकानदारों के एक प्रतिनिधिमंडल ने 6 मार्च को बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो से उनके चिटाही स्थित आवासीय कार्यालय में मुलाकात की. फुटपाथ दुकानदारों ने विधायक के समक्ष अपनी समस्याओं को रखा और न्याय दिलाने की गुहार लगाई. ढुल्लू महतो ने कहा कि होली जैसे पर्व से ठीक पहले रेल प्रशासन ने उन्हें उजाड़कर उनके पेट पर लात मारने का काम किया है. होली के बाद वह इस मुद्दे पर धनबाद डीआरएम से मिलकर बात करेंगे और समस्या के समाधान का प्रयास करेंगे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-rod-fell-during-construction-of-railway-flyover-in-topchanchi-one-laborer-injured/">धनबाद

: तोपचांची में रेलवे फ्लाईओवर निर्माण के दौरान गिरा छड़, एक मजदूर घायल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही