Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: सिदो कान्हू ने अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दिये थे : धरनीधर मंडल

Nirsa: निरसा (Nirsa) झामुमो के केंद्रीय सदस्य धरनीधर मंडल ने कहा कि देश की आजादी में सिदो कान्हू के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता. दोनों ने अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दिए थे. वह मंगलवार 11 अप्रैल को सिदो कान्हू के प्रतिमा स्थल गहिरा में प्रखंड झामुमो द्वारा आयोजित जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे. जिलाध्यक्ष लखी सोरेन ने कहा कि सिदो कान्हू महान स्वतंत्रता सेनानी थे. जिला सचिव मन्नू आलम ने कहा कि झारखंड सरकार सिदो कान्हू के आदर्शों पर चल रही है. लोगों ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. जिप सदस्य लक्ष्मी मुर्मू,   मुकेश सिंह, लखन प्रमाणिक, अजय रवानी, हैदर अली, अजमूल अंसारी,  प्रखंड अध्यक्ष अताउल्लाह अंसारी, पारस हासदा, निर्मल मंडल, फारूक अंसारी, इमरान अंसारी, शमशेर अंसारी, नसीमा खातून, अनवर अंसारी, अशोक मंडल आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही