Search

 
 
 

धनबाद : जलापूर्ति के लिए शिवलीबाड़ी रहमत नगर के मुखिया का घेराव, हंगामा

 
दो दिनों के अंदर समस्या के समाधान के आश्वासन पर शांत हुए लोग Maithon : कुमारधुबी क्षेत्र के शिवलीबाड़ी रहमत नगर के ग्रामीणों ने 17 जुलाई सोमवार को पानी को लेकर मुखिया के आवासीय कार्यालय का घेराव कर हंगामा किया. मौके पर काफी संख्या में महिलाएं पहुंची थीं. मुखिया पति मो. मुस्तकीम द्वारा दो दिन के भीतर पानी आपूर्ति बहाल कर देने के आश्वासन पर लोग शांत हो गए. नेतृत्व कर रहे वार्ड सदस्य मो. शाहरूख ने बताया कि बकरीद के बाद से रहमत नगर के लोग पानी की समस्या से जूझ रहे हैं. राजपुरा कोलियरी खदान से पानी की आपूर्ति की जाती है. 15 दिन पूर्व खदान में मोटर डूब जाने से जलापूर्ति ठप है. मुखिया पति मो. मुस्तकीम ने आश्वासन दिया था कि पांच दिनों के अंदर जलापूर्ति बहाल कर दी जाएगी, लेकिन कोई पहल नहीं की गयी. इससे लोगों में नाराजगी थी. आक्रोशित ग्रामीण इसी मामले को लेकर मुखिया के पास पहुंचे. उन्होंने दो दिन का समय लिया है. इस संबंध में मुखिया मलका मेहर निगार ने कहा कि खदान में लगा मोटर जल गया है. इस कारण् यह समस्या उत्पन्न हुई है. दो दिनों में मोटर ठीक कराकर जलापूर्ति बहाल करा दी जाएगी. राजपुरा खदान में कभी मोटर जलने तो कभी चोरी होने से जलापूर्ति ठप हो जाती है. इस पर रोक लगाने के लिए ग्रामीणों के सहयोग की जरूरत है, तभी जलापूर्ति सुचारू रहेगी. वहीं एक महिला द्वारा अभद्रता का आरोप लगाए जाने पर उन्होंने कहा कि आरोप ग़लत है. वह किसी अन्य काम से आयी थी. उनसे सिर्फ यही कहा गया कि बाद में आकर मिलें. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-masses-and-males-production-of-dahibari-project-stalled/">धनबाद:

मासस व माले ने दहीबाड़ी परियोजना का उत्पादन किया ठप [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही