Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : सिंफर का लैब असिस्टेंट लापता, पत्नी ने दर्ज कराया मामला

Jharia : डिगवाडीह सीएफआरआई क्वार्टर नंबर 2/9 में रहने वाले डी अरपा राव (54 वर्ष) 21 अप्रैल  से लापता हैं. उनकी पत्नी डी लक्ष्मी राव ने जोड़ापोखर थाना में इसकी लिखित शिकायत दी है. लापता डी अरपा राव सिम्फ़र डिगवाडीह में लैब असिस्टेंट हैं. थाने में दिए आवेदन में डी लक्ष्मी राव ने कहा है कि उनके पति प्रतिदिन की तरह पिछले शुक्रवार की सुबह 9 बजे ड्यूटी के लिए घर से निकले थे. शाम तक जब घर नहीं लौटे, तो उनके मोबाइल पर फोन किया गया, लेकिन स्विच ऑफ मिला. किसी अनहोनी की आशंका से पत्नी काफी चिंतित हैं. थाना प्रभारी विनोद उरांव ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही