Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: झरिया में प्रदूषण व आउटसोर्सिंग कंपनी के खिलाफ चला हस्ताक्षर अभियान

Jharia : झरिया बाटा मोड़ के समीप मंगलवार 13 जून मंगलवार की दोपहर स्थानीय लोगों ने आउटसोर्सिंग कंपनी के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया. झरिया शहर में प्रदूषण के खिलाफ इस मुहिम में महिलाएं व बच्चे भी शामिल हुए. पूर्व पार्षद अनूप कुमार साव ने कहा कि झरिया के हजारों लोगों का हस्ताक्षर युक्त आवेदन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भेजा जाएगा. मुख्यमंत्री को शहरवासियों की परेशानी से अवगत कराएंगे. वस्त्र व्यवसाय संघ के अध्यक्ष उपेंद्र गुप्ता ने कहा कि सारे नियमों का उल्लंघन कर आउटसोर्सिंग कंपनी मनमानी कर रही है. स्थानीय मनीषा केसरी ने कहा कि लोगों को सांस लेना भी दुश्वार हो गया है. स्थानीय महिला अमृता बर्णवाल ने कहा कि झरिया की नारकीय स्थिति के लिए बीसीसीएल जिम्मेदार है. हस्ताक्षर अभियान में जुनू गुप्ता, राजू वर्मा, दिनेश केसरी, विनोद केसरी, त्रिलोकी प्रमाणिक, मोहम्मद इम्तियाज, रंजीत गुप्ता, दीपक गुप्ता, संतोष शर्मा, पारोमिता सेन, रवि वर्मा, आरडी बर्मन, बंटी वर्मा, विनोद साव, मिथिलेश राय, प्यारे लाल विश्वकर्मा, अजय शर्मा, अनिल साव, हरी प्रसाद साहू, बसंत सेन, जितेंद्र बरनवाल, नरेश साव, संतोष गुप्ता, अनिल पोद्दार समेत दर्जनों लोग शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही