Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : क्रिकेट में सिकासा तो बैडमिंटन में संदीप, नरेश व  शिवम विजेता

Advertisement
Advertisement
Dhanbad :  द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की धनबाद शाखा की ओर से रविवार, 18 अप्रैल को राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर, धनबाद मे बैडमिंटन और क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. टूर्नामेंट में 40 सीए छात्रों ने भाग लिया. क्रिकेट में सिकासा और आईसीएआई के बीच मुकाबला हुआ. सिकासा के कप्तान सीए नंदकिशोर तुलस्यान और आईसीएआई के कप्तान सीए राहुल सुरेका थे. सिकासा की टीम विजेता बनी. मैन ऑफ द मैच अर्का सरका, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज सीए अरविंद गुप्ता, और सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज भावेश सोमानी रहे. वहीं, बैडमिंटन टूर्नामेंट मे पहली श्रृंखला के विजेता सीए संदीप पंवार व सीए नरेश दतवानी, जबकि दूसरी श्रृंखला के विजेता सीए नरेश दतवानी और सीए शिवम कुमार रहे. सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया. टूर्नामेंट को सफल बनाने में द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की धनबाद शाखा के अध्यक्ष संदीप पंवार, उपाध्यक्ष सौरव अग्रवाल, सचिव राहुल सुरेका, सिकासा चेयरमैन सीए नंद किशोर तुलस्यान और कार्यकारीणी के सदस्य एसएस जायसवाल का अहम योगदान रहा. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=291831&action=edit">

धनबाद :  दो नाबालिग बहनों को भगाकर जयपुर ले गया युवक, किया दुष्‍कर्म [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही