Search

 
 
 

धनबाद : सदर थाना प्रभारी के ख़िलाफ़ सिख समुदाय ने खोला मोर्चा

 
सिख कंबाइंड पीस कमेटी ने पीडिता से की मुलाकात, कारवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
Dhanbad : शहर के सिख समुदाय ने धनबाद सदर थाना प्रभारी संतोष गुप्ता के ख़िलाफ़ मोर्चा खोल दिया है. सिख कंबाइंड पीस कमेटी ने मंगलवार 25 जुलाई को पीड़ित परिवार से मुलाकात कर प्रशआसन से थाना प्रभारी पर सख़्त कार्रवाई की मांग की. पीड़ित सुखविंदर कौर का कहना है कि थाना प्रभारी संतोष गुप्ता चाहते है की उनका परिवार औने-पौने दाम में थाना प्रभारी को अपना घर और जमीन बेच कर यहां से चला जाए. इसी वजह से आधी रात नशे की हालत में अपनी वर्दी का गलत फायदा उठाते हुए वो बिना महिला कांस्टेबल के उनके घर पहुंचे और बदसलुकी करते हुए गलत नीयत से उनकी बेटी इंदरदीप कौर के कपड़े फाड़े. सिख कंबाइंड पीस कमेटी धनबाद के अध्यक्ष प्रीतपाल सिंह आजमानी नें बताया कि धनबाद थाना प्रभारी का निजी आवास पीड़ित परिवार के बगल में ही है. थाना प्रभारी वर्दी का ज़ोर दिखआकर घर बेचने को मजबूर कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि थाना प्रभारी पर उचित कार्रवाई नहीं की गई तो सिख समाज को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा. मौके पर मनिंदर सिंह, सुरेंद्र पाल सिंह, गुरमीत सिंह, बाबू मंजीत सिंह उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-workers-celebrated-by-bursting-crackers-when-transfer-stopped/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : स्थानांतरण रुकने पर मजदूरों ने पटाखे फोड़ मनाई खुशी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही