Maithon : मैथन सिख सोसायटी ने 29 मई को सिखों के पांचवें गुरु गुरु अर्जुनदेव का 117वां शहीदी दिवस श्रद्धा के साथ मनाया. इस अवसर पर सोसायटी की ओर से मैथन पोस्ट ऑफिस चौक के पास राहगीरों के बीच शरबत, हलवा व चना प्रसाद के रूप में बांटा गया. भीषण गर्मी में समाज के लोग राहगीरों की सेवा में जुटे रहे. मौके पर योगेंद्र सिंह, जसविंदर सिंह, बलदेव सिंह, मनजीत सिंह, बंटी सिंह, अमृत कौर, कैलाश कौर, मनजीत कौर, रविंदर कौर, सुखविंदर कौर, चांदनी कौर, सिमरनजीत कौर सहित बड़ी संख्या में सिख समुदाय के लोग मौजूद रहे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-no-electricity-in-nirsas-village-for-4-days-villagers-upset/">धनबाद
: निरसा के गांव में 4 दिन से बिजली नहीं, ग्रामीण परेशान [wpse_comments_template]
धनबाद : सिख सोसायटी ने मैथन में मनाया गुरु अर्जुनदेव का शहीदी दिवस
Leave a Comment