Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) दिसंबर और जनवरी माह में सिख समाज के लोग प्रकाश पर्व मना रहे है. पर्व के लिए पश्चिम बंगाल सिख समाज के लोग भारी संख्या में पटना साहिब पहुंचते हैं. परंतु ट्रेन का रूट बदल जाने से पश्चिम बंगाल का सिख समुदाय मुश्किल में पड़ गया है. दरअसल आसनसोल मंडल के तुलसीटांड़ और लाहाबन स्टेशन के बीच ओवरब्रिज पर गार्डर चढ़ाने व मधपुर-जसीडीह के बीच अंडरपास निर्माण को लेकर ट्रैफिक ब्लाक के कारण से अगले दो-तीन दिन तक आसनसोल से जसीडीह व पटना होकर चलने वाली ट्रेनें धनबाद व गया होकर चलेंगी. रूट में बदलाव से पटना साहिब जाने वाले यात्रियों को हावड़ा से चल कर गया में उतरना पड़ेगा. वहां से पटना, फिर पटना साहिब जाना होगा.
धनबाद: ट्रेन का रूट बदलने से पश्चिम बंगाल का सिख समाज मुश्किल में
Last Updated: Jan 07, 2023 12:00 AM (IST)