Search

 
 
 

धनबाद : मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर बीआरपी-सीआरपी कर्मियों का मौन प्रदर्शन

 
Dhanbad : सेवा शर्त नियमावली व मानदेय में बढ़ोतरी की मांग को लेकर धनबाद जिले के बीआरपी-सीआरपी कर्मचारियों ने सोमवार को रणधीर वर्मा चौक पर मौन प्रदर्शन किया. धरना-प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री के नाम डीसी को ज्ञापन सौंपा. धरना को संबोधित करते हुए बीआरपी-सीआरपी महासंघ के जिला महासचिव अब्दुल सत्तार अंसारी ने कहा कि बीआरपी-सीआरपी कर्मी राज्य में शिक्षा की रीढ़ हैं. शिक्षा विभाग के ज्यातादर मौलिक काम बीआरपी- सीआरपी ही करते हैं .बावजूद इसके 6 वर्षों से इनके मानदेय में बढोतरी नहीं की गई है. जबकि दो वर्ष पहले पारा शिक्षकों के मानदेय में 50% की बढोत्तरी हुई है. उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने महागामा की कांग्रेस विधायक दीपिका पांडे, झरिया विधायक पूर्णिमा सिंह और कांग्रेस नेता अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में 2 अगस्त 2023 को झारखंड विधानसभा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर ज्ञापन भी सौंपा था. फिर भी सरकार मौन साधे हुए है. अंत में बाध्य होकर उन्हें आंदोलन का सहारा लेना पड़ा. अगर 10 दिनों के अंदर राज्य सरकार ने उनकी मांगों पर कोई निर्णय नहीं लेती है, उग्र आंदोलन छेड़ा जाएगा. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-terror-of-thieves-in-collieries-workers-demonstrate-in-protest/">धनबाद

: कोलयरियों में चोरों का आतंक, विरोध में मजदूरों का प्रदर्शन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही