Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : रमेश बिदूड़ी के विवादित बोल के ख़िलाफ़ झरिया में कांग्रेस का मौन सत्याग्रह

Advertisement
Advertisement
नेताओं ने कहा, गोडसे के पुजारियों को गांधी के आदर्शों पर चलकर ही हराया जाएगा
Jharia : झरिया कांग्रेस कमिटी ने शनिवार 23 सिंतबर को चिल्ड्रेन पार्क स्थित माहत्मा गांधी की प्रतीमा के समक्ष काली पट्टी बांधकर एकदिवसीय मौन सत्याग्रह कर भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी की विवादित टिप्पणी पर विरोध जताया. कार्यक्रम की अध्यक्षता रत्नेश यादव व इम्तियाज अली के संयुक्त नेतृत्व में किया. सत्याग्रह को संबोधित करते हुए झरिया नगर अध्यक्ष रत्नेश यादव ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए देश की जानता इन सड़क छाप लोगों को सड़क पर वापस भेजने का काम करेगी. इम्तियाज अली ने कहा कि देश की अस्मिता संसद भवन से जुड़ी है. उसके सम्मान के लिए समस्त देश वासी गांधी जी के आदर्शों पर चलकर गोडसे के पुजारियों को सत्ता से खदेड़ने का काम करेगें. कार्यक्रम में मुख्य रूप से रत्नेश यादव, इम्तियाज अली, आशीष सिन्हा, मुख़्तार खान,समशेर आलम, जिला कांग्रेस महासचीव अशोक बरनवाल, भोला नाथ सिंह,  प्रमोद सिंह चंद्रवंशी, बीरेंद्र गुप्ता, अशोक चंद्रवंशी, रामदुलारी देवी, अशोक मालाकार, महेन्द्र पासवान,फैज अहमद, अशोक रवानी,अशोक लाल वर्णवाल, कुंदन कुमार मोदक, कृष्णा पटेल, राहुल सेना के अध्यक्ष इम्तियाज आलम, संजय निशाद तनूजा कुमारी, माधुरी कुमारी, अन्नू कुमार सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-birth-anniversary-of-binod-bihari-mahato-celebrated-at-pnm-college-gomo/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : पीएनएम कॉलेज गोमो  में मनायी गई बिनोद बिहारी महतो की जयंती [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही