Search

 
 
 

धनबाद : जमुनिया नदी में गाद, कतरास को कैसे मिलेगी जलसंकट से निजात

 
Katras :  कतरास (Katras) गर्मी के मद्देनजर कतरास क्षेत्र में भीषण पेयजल संकट से निजात दिलाने का संकल्प लेते हुए शुक्रवार 3 मार्च को क्षेत्र की सामाजिक कार्यकर्त्ता मधुमाला ने माटीगढ़ (बाघमारा) स्थित जमुनिया नदी का निरिक्षण किया. मालूम हो कि जमुनिया नदी से ही कतरास शहरी क्षेत्र में जलापूर्ति की जाती है. परन्तु नदी की दशा काफ़ी बुरी है. नदी में जमा बालू के गाद को हटाने एवं कतरास शहरी जलापूर्ति योजना की पाइप लाइन की लीकेज एवं भेल की सर्विसिंग को लेकर नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार से मिलकर ज्ञापन सौंपा था. शुक्रवार को उन्होंने स्वयं नदी का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को वीडियो कॉल के जरिये नदी में गंदगी का दृश्य दिखाया. तत्पश्चात संबंधित अधिकारी द्वारा विश्वास दिलाया गया कि जमुनिया नदी की जल्द साफ सफाई कर सुचारू रूप से कतरास के लोगों को पानी दिलाने का कार्य किया जाएगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही