Search

 
 
 

धनबाद :  कतरास में श्री श्री रानी सती मंदिर का रजत जयंती समारोह शुरू

 
Katras :  कतरास (Katras) श्री श्री रानी सती दादी मंदिर के 25 वर्ष पूरे होने पर रजत जयंती महोत्सव मनाया जा रहा है. इस निमित्त दो दिवसीय भव्य कार्यक्रम सोमवार 30 जनवरी को शुरू हो गया. इस अवसर पर कतरास के श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर से गाजे-बाज़े के साथ भव्य कलश एवं निसान यात्रा निकाली गई. कलश यात्रा रानी सती दादी मंदिर पहुंच कर समाप्त हो गई. इस मौक़े पर प्रसाद स्वरूप लोगों के बीच खिचड़ी बांटी गई. महारुद्राभिषेक के अतिरिक्त मेहंदी उत्सव एवं संध्या काल में ज्योत पूजन किया गया. रात्रि में रांची एवं धनबाद से आये कलाकार पिंटू शर्मा, सरसा गुप्ता एवं मोहित अग्रवाल ने कीर्तन व भजन से समां बांध दिया. इन भजनों पर भक्तों का समूह झूम उठा. दूसरे दिन मंगलवार को प्रातः मंगल पाठ, संध्या काल में महाआरती एवं छप्पन भोग का आयोजन किया जाएगा. मंगल पाठ में सुप्रसिद्ध वाचक परितोष मिनी भाग लेंगे. कलश व निशान यात्रा में रानी सती दादी मंदिर व समाज भवन समिति के अध्यक्ष श्रवण खेतान, सचिव अमित चौधरी, संयोजक राजेश केडिया, राजकुमार मधु, यजमान सीबीआई अधिकारी पूर्व बाघमारा डी एस पी नितिन खंडेलवाल, उनकी धर्म पत्नी अंकिता खंडेलवाल, प्रदीप सोनी, सत्यदेव केजरी, शुभम केडिया, बिनोद अग्रवाल, अनिल केडिया, पूर्व मंत्री सह विधायक जलेश्वर महतो, बाघमारा के विधायक की धर्म पत्नी सावित्री देवी सहित भारी संख्या में लोग निसान लेकर चल रहे थे. यह भी पढ़ें: ">https://lagatar.in/dhanbad-threat-to-the-life-of-the-witness-of-the-third-shooting-incident-appealed-to-the-ssp/">

धनबाद: तिसरा गोली कांड के गवाह को जान का खतरा, एसएसपी से लगाई गुहार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही