Search

 
 
 

धनबाद : महिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप में झरिया की बेटी आध्या को सिल्वर मेडल

 
Jharia : लोहरदगा में आयोजित द्वितीय राज्य महिला का ताइक्वांडो चैंपियनशिप में एमएस मार्शल आर्ट ताइक्वांडो क्लब झरिया की नन्हीं खिलाड़ियों ने परचम लहराया. रामेश्वर वैली स्कूल में 21 और 22 जनवरी को हुई प्रतियोगिता में क्लब की आध्या कुमारी को अंडर 29 केजी में रजत पदक मिला. अंडर 35 केजी में रिद्धि साव व काव्या वर्णवाल को कांस्य पदक, जबकि अंडर 38 केजी में रोशनी कुमारी यादव व श्रेयसी कुमारी झा को भी कांस्य पदक मिला. इस उपलब्धि पर संघ के झारखंड राज्य महासचिव संजय कुमार शर्मा, संयुक्त सचिव सुमीर कुमार शर्मा, मार्शल आर्ट के वरिष्ठ प्रशिक्षक महेंद्र प्रताप सिंह व चीफ रेफरी अमर बाउरी, विजय विश्वकर्मा ने खुशी जाहिर करते हुए खिलाड़ियों व कोच अमित साव को बधाई दी. इस मौके पर क्लब में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विजेता बच्चियां और उनके कोच समेत अन्य लोग शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-naxalite-ban-ineffective-in-city-mixed-effect-in-rural-areas/">धनबाद

: नक्सली बंदी शहर में बेअसर, ग्रामीण क्षेत्रों मिश्रित असर [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही