Search

 
 
 

धनबाद:  सिंफर ने स्कूली छात्रों को दिया प्रशिक्षण

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)   सीएसआईआर के "छात्र-वैज्ञानिक" कनेक्ट कार्यक्रम "जिज्ञासा" के तहत सिंफर द्वारा माध्यमिक विद्यालय शहराज गोविंदपुर में विद्यार्थियों के लिए कॉइन बैटरी एक्सपेरिमेंट का व्यवहारिक प्रशिक्षण आयोजित किया गया. प्रशिक्षण में सिंफर के तकनीकी सहायक रंजीत रंगारी ने विद्यार्थियों को एक्सपेरिमेंट के माध्यम से प्रशिक्षण दिया. इस दौरान सिंफर की ओर से स्कूल के प्राचार्य को साइंस किट, अमेजिंग सोप मेकिंग लैब किट और इनसाइक्लोपीडिया ऑफ स्पेस भेंट की गई. कार्यक्रम को सफल बनाने में मानव संसाधन विकास के प्रमुख सह सिंफर के मुख्य वैज्ञानिक दिलीप कुंभकर और डॉ पल्लवी दास ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. कार्यक्रम को सफल बनाने में सिंफर के मीडिया प्रभारी डॉ सिद्धार्थ सिंह, गौतम कुमार, अमरेश चटर्जी, साधना कुमारी, एजाज अहमद का अहम योगदान रहा. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही