Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: श्रीमदभागवत कथा सुनने  से होता  है पाप का नाश : सुरेन्द्र हरिदास

Gomoh : गोमो (Gomoh) श्री श्री राधा कृष्ण प्रेम मंदिर के तत्वावधान में गोमो रेलवे  फुटबॉल मेदान  में  आयोजित  श्री श्री राधा कृष्ण कृपा धाम मे भूमि दान सहायतार्थ हेतु श्री मद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में धर्म की कथा सुनने के लिए बडी संख्या में लोग कथा  स्थल पर पहुच रहे हैं. राधा कृष्ण प्रेम मंदिर के संस्थापक एवं कथा व्यास सुरेन्द्र हरिदास जी महाराज द्वारा  भजन-कीर्तन व कथा  वाचन किया जा रहा है. श्री कृष्ण लीला के प्रसंग में कथा  वाचक  सुरेन्द्र जी महाराज  ने  शनिवार 28 जनवरी को कहा कि   भौतिक सुखों के करण तरह-तरह के रोग से लोग  पीडित  हो  रहे हैं. गृहिणी  मेया से कहा   घरो में बने  भोजन को सबसे पहले तुलसी के पत्तों से ठाकुर जी  को भोग लगाये, फिर भोजन ग्रहण करे. निरोगी बने रहोगे. महाराज ने कहा लोग स्नातन धर्म से  विमुख  हो रहे हैं. समाज पाशविक विचारों की ओर भटक रहा है. धनाढ्य होने के बाद भी सुख आनन्द नहीं मिलता.  परम आनन्द तो  भगवान की शरण में ही मिलता है.  उन्होंने कहा  भगवान  कथा सुनने- मात्र से ही पापों का नाश हो जाता  है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही