धनबाद : नाबालिग को जबरन डाल दिया सिंदूर, मां पहुंची थाना
आरोपी फरार, परिवारवालों से पूछताछ कर रही पुलिस Dhanbad : सरायढेला थाना क्षेत्र में शनिवार 17 जून को एक नाबालिग लड़की की मांग में सिंदूर भर देने का मामला प्रकाश में आया. पीड़िता की मां का आरोप है कि नाबालिग लड़का जबरन बेटी को घर ले गया और परिवार वालों के सामने उनके ही कहने पर सिंदूर डाल दिया. सरायढेला पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गयी है. आरोपी के परिवार वालों को थाना बुलाकर पुलिस पूछताछ कर रही है, जबकि आरोपी फरार है. पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी 14 वर्षीय बेटी और 17 वर्षीय आरोपी लड़का पूर्व में कोलफील्ड स्कूल में साथ पढ़ते थे. उनके बीच पहले से जान-पहचान है. उसी स्कूल में लड़के की बहन भी पढ़ती थी. लड़के की बहन के साथ उनकी बेटी की दोस्ती थी. 14 जून को उक्त लड़का उनकी बेटी को यह कह कर अपने साथ घर ले गया कि उसकी बहन ने बुलाया है. उसके साथ दो अन्य युवक भी थे. मेरी बेटी उसके घर चली गयी. लड़के की मां और बहन के कहने पर उसने सिंदूर लेकर मेरी बेटी की मांग में डाल दिया. बता दें कि कार्मिक नगर की रहने वाली पीड़िता की मां ने लोहारकुल्ही इलाके के आरोपी नाबालिग व उसके परिवार वालों पर सरायढेला थाने में शिकायत दर्ज कराई है. [wpse_comments_template]
Leave a Comment