Search

धनबाद : सिंदरी के ऑटो चालक की बेटी प्रिया पाल नीट परीक्षा में सफल

डॉक्टर बनकर  लोगों की सेवा करने की है चाहत

Sindri :  सिंदरी की मनोहरटांड़़ बस्ती के प्राइवेट आवास में रहने वाले ऑटो चालक भैरव पाल की बेटी प्रिया पाल ने नीट परीक्षा में 612 अंक लाकर सफलता हासिल की है. प्रिया पॉल ने बताया कि वह डॉक्टर बनकर  देश व लोगों की सेवा करना चाहती है. उसने प्रयास इंडिया, सिंदरी से नीट की तैयारी की थी. उसने अपनी सफलता का श्रेय परिजनों व शिक्षकों को दिया. कहा कि प्रयास इंडिया के शिक्षकों ने राह दिखाई, तो परिजनों ने स्वतंत्र रूप से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया. प्रिया को 98.89 पर्सेंटाइल के साथ पूरे भारत में 22393 वीं रैंक मिली है. संस्था के संचालकों ने बताया कि प्रिया की उपलब्धि वास्तव में प्रशंसनीय है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp