Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : छात्र अश्मित का शव पहुंचते ही मातम में डूबा सिंदरी

Advertisement
Advertisement
Sindri : डी नोबिली स्कूल, सिंदरी में 10वीं के छात्र अश्मित आकाश का शव पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार 24 मार्च की अहले सुबह रांगामाटी स्थित आवास लाया गया. शव देख परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे. मां भाष्‍मती देवी बार-बार बोहोश हो रहीं थीं. पिता प्रफ़ुल्‍ल कुमार का भी रो-रोकर बुरा हाल था. पूरे इलाके में मातम छा गया. घर के भीतर व बाहर शुभचिंतकों व पड़ोसियों का जमावड़ा लगा रहा. सभी परिजनों को ढांढ़स बंधा रहे थे. लोगों में स्‍कूल प्रबंधन के खिलाफ गुस्‍सा स्‍पष्‍ट दिख रहा था. दोपहर बाद सिंदरी स्थि‍त दामोदर घाट पर शव का अंतिम संस्‍कार कर दिया गया. अंतिम यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए. बड़े भाई आयुष आकाश ने मुखाग्नि दी.

दोपहर एक बजे घर से निकली शव यात्रा

रांगामाटी स्थित आवास से दोपहर करीब एक बजे अंतिम यात्रा निकली. इसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए. जैसे ही शव यात्रा डी नोबिली स्कूल के समक्ष पहुंची, लोगों ने सिंदरी­-रोड़ाबांध सड़क को जाम कर दि‍या. वे स्कूल प्रबंधन व दोषी छात्रों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे. सिंदरी डीएसपी ने दोषियों पर जल्द कार्रवाई का आश्‍वासन दिया. इसके बाद लोगों ने सड़क जाम हटाया.

स्कूल प्रबंधन ने 27 घंटे बाद भी नहीं ली खोज- खबर

छात्र के पिता प्रफुल्ल कुमार स्वैन ने बताया कि घटना के 27 घंटे बाद भी स्कूल प्रबंधन ने किसी प्रकार की खोज-खबर नहीं ली है. हाल-चाल जानने का भी प्रयास नहीं किया गया. दोषी छात्रों सहित स्कूल प्रबंधन पर सख्त कार्यवाही होनी चाहिए.

दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा : सिंदरी डीएसपी

सिंदरी डीएसपी अभिषेक कुमार ने बताया कि एसएसपी धनबाद की देखरेख में मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. मेडिकल बोर्ड के तहत मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में वीडियोग्राफी कर पोस्टमार्टम किया गया. पिता के फर्द बयान पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. दोषी बख्‍शे नहीं जाएंगे. उन पर कार्रवाई की जाएगी.

मामले में स्कूल प्रबंधन मौन

स्कूल प्रबंधन घटना पर मौन साधे हुए है. लोग सवाल कर रहे हैं कि घटना के वक्त मौजूद अश्मित आकाश के साथी छात्रों ने भी आखिर सच्चाई को क्यों छुपाई. कहीं ऐसा तो नहीं कि स्कूल के प्रबंधन के दबाव में छात्र कुछ भी बताने से बच रहे हैं. यह भी पढ़ें  :धनबाद : कतरास के हनुमान मेंशन पर नगर निगम का 46 . 44 लाख बकाया [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही