Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद :  बालासोर रेल दुर्घटना पर सिंदरी गायत्री परिवार ने मनाया शोक

Sindri : ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार की शाम कोरोमंडल एक्सप्रेस, मालगाड़ी व हावड़ा यशवंतपुर रेल की भीषण दुर्घटना पर रविवार 4 जून को सिंदरी गायत्री परिवार के सदस्यों ने गहरा दुःख व्यक्त किया. दुर्घटना में 288 मृत यात्रियों की आत्मा की शांति के लिए गायत्री परिवार के लोगों ने दो मिनट का मौन धारण किया. इसके अलावा एक हजार से अधिक घायल यात्रियों की स्वास्थ्य कामना के लिए महामृत्युंजय मंत्र का जाप कर हवन किया गया व सामूहिक प्रार्थना की गई. इस मौके पर गायत्री मंदिर सिंदरी मुख्य ट्रस्टी शशि भूषण कुमार गुप्ता, ट्रस्टी एस पी शाह, आइ डी पंडित, एस राय, भरत प्रसाद, विजय पाण्डेय, रामानंद पंडित, राजकुमार शर्मा, शुकुल साव, मुन्नी देवी, नीरा सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही