Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: जल कर खाक होने से बच गया सिंदरी थाना, मची अफरा-तफरी

Sindri : सिंदरी (Sindri) सिंदरी सर्किल इंस्पेक्टर कार्यालय सह पूर्व सिंदरी थाना परिसर की झाड़ियों में शुक्रवार की सुबह लगभग छः बजे आग लग गई. आग की सूचना मिलते ही परिसर में अफरा-तफरी मच गई. 11000 वोल्ट का तार गिरने से आग दहकती हुई फैलने लगी. तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचना  दी गई. सूचना मिलने पर दमकल गाड़ी पहुंची और कुछ ही क्षणों में आग पर काबू पा लिया गया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पूर्व सिंदरी थाना परिसर में लगभग छः बजे ग्यारह हजार वोल्ट का तार गिरने से झाड़ियों में आग लगी. आग ने तुरंत भयावह रूप ले लिया. आग की लपटें ऊंची उठ रही थी और आसपास के क्षेत्र को भी प्रभावित कर सकती थीं. तत्काल सूचना देने पर अग्निशमन वाहन पहुंचा और लगभग आधा घंटे की जद्दोजहद के बाद आग पर काबू पा लिया गया. सिंदरी में झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड की लचर व्यवस्था साफ दिखाई दे रही है. स्थानीय लोग कनीय अभियंता से शिकायत भी कर चुके हैं. शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में तारों के नीचे सेफ गार्ड की व्यवस्था नहीं है. सिंदरी क्षेत्र में तारों का गिरना आम बात हो गई है. गनीमत है कि कोई जान माल की क्षति नहीं हुई है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही