Search

धनबाद :सिंदरीवासियों को एक वर्ष में मिलेगी बिजली संकट से निजात : राजीव शर्मा

Sindri : सिंदरी (Sindri) सिंदरी की जनता को लो वोल्टेज की समस्या के निदान में धनबाद निर्माण के योगदान की जानकारी देते हुए सिंदरी विश्वकर्मा मंदिर में बुधवार 31 मई को प्रेस वार्ता की गई. प्रेसवार्ता में धनबाद निर्माण जिला संयोजक सह जीवन रेखा ट्रस्ट महासचिव राजीव शर्मा ने बताया कि उनके अथक प्रयास से जेबीवीएनएल आगामी एक वर्ष के अंदर सिंदरी में 11 केवीए के ट्रांसफार्मर की व्यवस्था कर लो वोल्टेज की समस्या से निजात दिला देगा. धनबाद निर्माण ने जेबीवीएनएल को धन्यवाद दिया है. उन्होंने बताया कि इस कदम के लिए जेबीवीएनएल लगभग 43.5 करोड़ की लागत से 3.3 केवीए ट्रांसफॉर्मर 11 केवीए के ट्रांसफॉर्मर से बदल देगा. इस नये सिस्टम से एफसीआईएल क्षेत्र में बिजली की समस्या से निजात मिलेगी. उन्होंने बताया कि 3.3 केवीए के ट्रांसफॉर्मर को बनाने व संचालन करने में दिक्कतों के कारण यह कदम उठाया जा रहा है. टेंडर प्रक्रिया धनबाद एरिया बोर्ड से पूरी की जाएगी और राशि का आवंटन डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से किया जाएगा. उन्होंने बताया कि इसके लिए प्रो अनिल आशुतोष ने पहल की थी. उन्होंने , धनबाद निर्माण सिंदरी संयोजक दीपक कुमार दीपू व प्रशांत पाण्डेय ने झारखंड ऊर्जा सचिव अविनाश कुमार, जेबीवीएनएल एमडी, निदेशक, महाप्रबंधक धनबाद से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये इसका निदान की खोज की. महाप्रबंधक के तबादले के बाद नये जेबीवीएनएल महाप्रबंधक हरेंद्र कुमार से वार्ता करने पर उन्होंने टेक्निकल आवंटन की जानकारी देते हुए इसे अमलीजामा पहनाया. प्रेसवार्ता में मौजूद झरिया खुदरा वस्त्र विक्रेता संघ अध्यक्ष उपेंद्र गुप्ता ने बताया कि झरिया व उसके आसपास बिजली की घोर समस्या पर आंदोलन किया जा रहा है. प्रेसवार्ता में धनबाद निर्माण जिला संयोजक, जीटा, जीवन रेखा ट्रस्ट महासचिव व धनबाद जिला चेंबर पूर्व अध्यक्ष संरक्षक राजीव शर्मा,  झरिया खुदरा वस्त्र विक्रेता संघ अध्यक्ष उपेंद्र गुप्ता, सिंदरी संयोजक दीपक कुमार दीपू, विश्वकर्मा मंदिर अध्यक्ष भरत शर्मा, शिव चरण शर्मा, दिलीप रिटोलिया, कृष्णा अग्रवाल, पवन शर्मा, राजीव रंजन उर्फ मुन्ना मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp