Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : सिंदरी के व्यवसायी मो. खुर्शीद का हृदयाघात से निधन, शोक की लहर

Sindri : सिंदरी (Sindri) के व्यवसायी मो. खुर्शीद का 27 मई की देर रात हृदयाघात होने से निधन हो गया. निधन की खबर मिलते ही परिवार समेत क्षेत्र के व्यवसायियों में शोक व्याप्त है. मो. खुर्शीद की शहरपुरा बाजार में रेडिमेड कपड़ा व इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की दुकान है. वह सिंदरी चैंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्य थे. बाजार में 28 मई को आयोजित शोकसभा में व्यवसायियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. शहरपुरा बाजार के व्यवसायी मो. अफसर ने बताया कि उनका भतीजा मो. खुर्शीद शनिवार की रात खाना खाकर सोए हुए थे. रात करीब एक बजे उनके सीने में दर्द की शिकायत हुई. उन्हें डॉ. सीजी साहा के क्लिनिक में ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया. परिजन तुरंत धनबाद के जेपी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. वह अपने पीछे तीन बेटियां सुमबुल, नाजिया व आलिया] बेटा मो. रेहान व भाइयों का भरा-पुरा परिवार छोड़ गए हैं. बड़ी बेटी बीआईटी सिंदरी की छात्रा है. वह अपने भाइयों मो. अनवर, मो. समीर व इम्तियाज के साथ कारोबार चला रहे थे. उनकी पत्नी का 8 महीने पहले ही निधन हुआ था. उनके निधन पर सिंदरी चैंबर के सचिव दीपक कुमार दीपू, कोषाध्यक्ष दिलीप रिटोलिया, पवन शर्मा, राजीव रंजन मुन्ना, मणिभूषण सिंह, राजेश सोनी, प्रकाश श्रीवास्तव, राहुल शर्मा, अरविंद कुमार, मनोज चौधरी, विनय गुप्ता, विजय चौधरी, रवि कुमार, अरुण कुमार आदि ने शोक जताया है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-eunuchs-create-ruckus-over-congratulations-jharia-sindri-main-road-jammed/">धनबाद

: बधाई को लेकर किन्नरों ने किया बवाल, झरिया-सिंदरी मेनरोड जाम [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही