Sindri : सिंदरी के डोमगढ़ में रहने वाले बबलू कुमार की पत्नी गंगा देवी ने रांगामाटी के दो युवकों दीपक राय व तनु चौधरी पर गाली-गलौज कर मारपीट व छेड़खानी का आरोप लगाते हुए 6 जून को सिंदरी थाने में लिखित शिकायत दी है. पुलिस दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. महिला थाने में दिए आवेदन में कहा है कि उसने आरोपी दीपक राय से 40 हजार रुपए सूद पर लिए थे. उसमें से 25 हजार रुपए वह लौटा चुकी है. दोनों आरोपी युवक 5 जून की रात करीब 9 बजे बाइक से उसके आवास पर आए और गाली-गलौज करते हुए सूद का पैसा मांगने लगे. इस दौरान दोनों ने उसके साथ जोर-जबर्दस्ती करने की कोशिश करते हुए मारपीट की. हत्या करने की धमकी भी दी. युवकों ने उसके पास से तीन हजार रुपए नकद व गले से सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए. इधर, पकड़े गए युवकों ने पुलिस के समक्ष शिकायत करने वाली महिला को पहचानने से इंकार किया. कहा कि महिला के बारे में वे कुछ नहीं जानते हैं. आरोपी तनु चौधरी आजसू के सिंदरी नगर अध्यक्ष राजेश चौधरी का भाई है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-seeking-help-from-dc-for-the-treatment-of-cancer-afflicted-sister/">धनबाद
: कैंसर पीड़ित बहन के इलाज को डीसी से लगाई मदद की गुहार [wpse_comments_template]
: कैंसर पीड़ित बहन के इलाज को डीसी से लगाई मदद की गुहार [wpse_comments_template]
Leave a Comment