Search

 
 
 

धनबाद: सिंदरी के युवक की कर्नाटक में मौत, शव आते ही पसरा मातम

 
Sindri : कर्नाटक के कोप्पल जिला के गिनिगेरा स्थित कल्याणी स्टील कारखाना में मैकेनिकल रिगर के पद पर कार्यरत सिंदरी बस्ती निवासी प्रदीप दत्ता के 35 वर्षीय विवाहित पुत्र शुभाशीष दत्ता की मौत शुक्रवार 26 मई की शाम में हो गई. वह कारखाने से बाहर जा रहा था, तभी ट्रक की चपेट में आ गया. गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था, मगर रास्ते में ही दम तोड़ दिया. सोमवार 29 मई को शुभाशीष का शव सिंदरी बस्ती स्थित उसके आवास पहुंचने पर परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया. उसका अंतिम संस्कार सिंदरी के दामोदर नदी घाट पर सोमवार को किया गया. शुभाशीष ने हर्ल सिंदरी खाद कारखाने में लगभग एक वर्ष काम किया था. पिता प्रदीप दत्ता ने बताया कि शुभाशीष कर्नाटक के कल्याणी स्टील प्लांट में ठेकेदार एस आर कंस्ट्रक्शन में पिछले दो महीने से कार्यरत था. उन्होंने बताया कि मात्र दस माह पहले उसकी शादी हुई थी. उसकी मां व पत्नी बेसुध पड़ी है. ठेकेदार ने आने जाने का खर्च वहन करते हुए मुआवजा देने की बात कही है. मौके पर सिंदरी विस्थापित मोर्चा के भक्तिपद पाल ने कहा कि शुभाशीष सहित कई स्थानीय युवकों को हर्ल सिंदरी खाद कारखाने से बाहर का रास्ता दिखाने पर रोजगार की तलाश में दूसरे राज्य का रुख करना पड़ा. हर्ल सिंदरी प्रबंधन स्थानीय लोगों को दरकिनार कर बाहरी युवकों से कारखाना चला रहा है. प्रबंधन की दबंगगीरी से स्थानीय और विस्थापित लोगों में आक्रोश है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही