Search

 
 
 

धनबाद: मजदूरों की सेवा में हमेशा तत्पर रहेगा सिंह मेंशन परिवार: रागिनी सिंह

 

32 वीं पुण्यतिथि पर याद किये गए सूर्यदेव सिंह, समारोह में उमड़ा जनसैलाब

JHARIA : झरिया कतरास मोड़ स्थित सूर्यदेव सिंह चौक व जनता मजदूर संघ में गुरुवार 15 जून को झरिया के पूर्व विधायक व जनता मजदूर संघ के संस्थापक सूर्यदेव सिंह की 32 वीं पुण्यतिथि मनाई गई. इस अवसर पर समारोह का आयोजन किया गया. समारोह को संबोधित करती हुई सिंह मेंशन की बहू भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने एक बार फिर मजदूरों की सेवा का संकल्प दुहराया.

  झरियावासियों के हर सुख-दुख में देंगे साथ

उन्होंने कहा कि विगत 32 वर्षों से लगातार मजदूर व कोयलांचलवासी झरिया के पूर्व विधायक व मजदूरों के मसीहा स्वर्गीय सूर्यदेव सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते आ रहे हैं. हमारा परिवार जिस तरह मजदूरों की सेवा करता आ रहा है, वह आगे भी इसे जारी रखेगा. झरिया वासियों के हर सुख-दुख में हमारा परिवार उनके साथ खड़ा है व आगे भी रहेगा.

   अखंड हरि कीर्तन के साथ लगाए गए पेड-पौधे

पुण्यतिथि के अवसर पर कार्यालय में अखंड हरि कीर्तन किया गया. पेड़-पौधे भी लगाये गये. जमसं कार्यालय में मजदूरों के मसीहा के नाम से विख्यात स्व. सूर्यदेव सिंह की पत्नी पूर्व विधायक कुंती देवी, सिद्धार्थ गौतम, विक्रमा सिंह,  धनबाद सांसद पीएन सिंह, पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल सहित परिवार के लोगों ने मजदूर नेता की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये.

 सांसद, पूर्व मेयर सहित गणमान्य लोगों ने दी श्रद्धांजलि

[caption id="attachment_669438" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/SURYADEO-300x200.jpeg"

alt="" width="300" height="200" /> श्रद्धांजलि अर्पित करते लोग[/caption] झरिया के कतरास मोड़ में स्वर्गीय सूर्यदेव सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर सुबह से ही लोगों का हुजूम देखने को मिला. सिंह मेंशन कार्यालय में सैकड़ों लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई. मौके पर अखिलेश सिंह, नितिन भट्ट, मानस प्रसून, उमेश यादव, राजकिशोर जेना, शैलेश सिंह चंद्रवशी, संतोष शर्मा, अरुण साव, सुजीत सिन्हा, स्वरूप भट्टाचार्य, अरिंदम बनर्जी, हरेराम सिंह, छोटू सिंह, शैलो पासवान, रघु राम, समेत कई भाजपा कार्यकर्ता व नेता मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही