Search

धनबाद: प्रसाद नर्सिंग होम में डॉक्टर पुत्र के साथ भिड़े सिंह मेंशन समर्थक

Jharia : झरिया (Jharia)  झरिया अंचल कार्यालय के समीप प्रसाद नर्सिंग होम में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ नरेश प्रसाद के पुत्र नितेश, जीनेश, अन्य स्टाफ व सिंह मेंशन समर्थकों के बीच जमकर मारपीट हो गई. मेंशन समर्थक लिलोरी पथरा निवासी यदु  राम 4 माह के नाती अंश कुमार का इलाज कराने आए थे. बिल को लेकर विवाद हुआ और मारपीट हो गई, जिसमें यदु राम की पत्नी रुक्मिणी देवी व पुत्री सपना देवी चोटिल हो गई.  कुछ देर के लिए अस्पताल में अफरातफरी का माहौल रहा. इलाज कराने आए कई लोग मरीज  को लेकर चले गए. सूचना पाकर झरिया पुलिस व लिलोरी पथरा से  भारी संख्या में  ग्रामीण, कांग्रेस नेता  रत्नेश यादव व मासस के मनीष यादव हॉस्पिटल पहुंचे  और हंगामा करने लगे. सभी डॉक्टर के पुत्र और उसके स्टाफ पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे. पुलिस ने किसी तरह समझा-बुझा कर मामला शांत कराया. बाद में डॉ नरेश प्रसाद,  पुलिस,  ग्रामीणों व  नेताओं के बीच अस्पताल परिसर में वार्ता हुई. वार्ता में सहमति बनी कि डॉ नरेश प्रसाद के पुत्र डॉक्टर नितेश  अगर माफी मांग लें तो  मामला खत्म कर दिया जाएगा. उसके बाद डॉक्टर के पुत्र ने यदू  राम से माफी मांग ली. यदू राम ने बताया कि उनकी पुत्री सपना देवी के पुत्र अंश कुमार की तबीयत खराब हो गई थी. गुरुवार की रात प्रसाद नर्सीग  में भर्ती कराया था. इलाज के बाद शुक्रवार को डॉ नरेश प्रसाद के पुत्र नितेश कुमार ने इलाज के एवज में 18 सौ रुपये का  बिल  दिया.  उससे पूछा गया कि इतना बिल कैसे हो गया तो वह  भड़क गया व गाली गलौज करने लगा. विरोध करने पर मारपीट की. इसके बाद दोनों तरफ से मारपीट हुई. डॉ नरेश प्रसाद का कहना है कि  बिल की कोई बात नहीं थी. दोनों में मिस अंडरस्टैंडिंग हुई है. कुछ लोगों के चलते मामला तूल पकड़ लिया. परंतु अब दोनों तरफ मामला सलट  लिया गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp