Search

धनबाद : तकनीक से जुड़ेंगे एकल विद्यालय, आधुनिक सुविधाएं भी मिलेंगी- महेश्वरी

Dhanbad : एकल अभियान वनबंधु परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रमेश महेश्वरी ने कहा कि एक विद्यालयों को अद्यतन तकनीक से जोड़ा जाएगा. साथ ही शिक्षा की आधुनिक सुविधाएं भी मुहैया कराई जाएंगी. ताकि वहां पढ़ने वाले बच्चे नई तकनीक सीख सकें. महेश्वरी 5 जून को  धनबाद क्लब में आयोजित परिषद की पूर्वी जोन की बैठक को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित कर रहे थे. कहा कि एकल विद्यालयों की पहुंच देश के सभी हिस्सों में हो गई है. पूर्वी जोन में 21500 एकल विद्यालय चल रहे हैं. इन्हें अब तकनीकी तौर पर सुव्यवस्थित बनाने की आवश्यकता है. इसके लिए गांव व शहर के बीच सेतु का निर्माण किया जाए. कार्यक्रम में धनबाद, रांची, जमशेदपुर,पटना, भुवनेश्वर, जयपुर, राउरकेला, कोलकाता व सिलीगुड़ी चैप्टर समिति के पदाधिकारी उपस्थित थे. मौक पर नवगठित टीम की सूची, आगामी कार्यक्रम का कैलेंडर बनाने, संगठन के सशक्तीकरण आदि मुद्दों पर मंथन किया गया. बैठक में धनबाद चैप्टर के अध्यक्ष केन मित्तल अनुराधा अग्रवाल, नितिन संजय सिंघल, रोहित प्रसाद आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-plastic-sculpture-giving-message-of-danger-to-environment-at-chandrashekhar-azad-chowk/">धनबाद

: चंद्रशेखर आजाद चौक पर प्लास्टिक की मूर्तिकला दे रही पर्यावरण को खतरे का संदेश [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp