Search

 
 
 

धनबाद: निरसा में धडल्ले से हो रहा है सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल

 
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) एक जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक के निर्माण, आयात, संग्रहण, वितरण एवं उपयोग को प्रतिबंधित किये जाने के बावजूद निरसा विधानसभा क्षेत्र में कोई असर नहीं पड़ा है. इसकी बानगी इलाके में कई स्थानों पर देखने को मिल सकती है, जहां धड़ल्ले से प्लास्टिक का प्रयोग किया जा रहा है. सब्जी मंडी हो या फिर दुकान, सभी जगहों पर खुलेआम प्लास्टिक का इस्तेमाल हो रहा है. प्लास्टिक  में सब्जियों और अनाजकी बिक्री खुलेआम हो रही है. सरकार के आदेशों की खुलेआम धज्जियां उड़ायी जा रही हैं. निरसा, एग्यारकुंड, केलियासोल प्रखंड के अलावा चिरकुंडा नपं में प्लास्टिक का निर्माण, आयात, संग्रह और वितरण बिना रोक टोक जारी है. वहीं स्थानीय पुलिस प्रशासन मौन धारण किये हुए है. प्रशासन की शिथिलता के कारण ही क्षेत्र में खुलेआम प्लास्टिक का इस्तेमाल जारी है. [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही