Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) सीएसआईआर-सिंफर ने 3 जनवरी मंगलवार को झारखंड और बिहार राज्य की पांच एमएसएमई कंपनियों को सॉफ्ट कोक बनाने की तकनीक हस्तांतरित की. इन कंपनियों में एकराम सॉफ्ट कोक इंडस्ट्रीज धनबाद, सोनी इंफ्राटेक्चर भोपाल, सोनी ट्रेडिंग कंपनी धनबाद, एसआरएस कोक इंडस्ट्रीज बिहार और प्रकाश एसोसिएट्स धनबाद शामिल है. इस अवसर पर संस्थान के निदेशक प्रो अरविंद कुमार मिश्रा, इंजीनियर डॉ आरवीके सिंह एवं कंपनी के प्रतिनिधियों ने हस्ताक्षर किया.
धनबाद: सिंफर ने पांच फर्मों को सौंपी सॉफ्ट कोल तकनीक
Last Updated: Jan 03, 2023 12:00 AM (IST)