Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  साहब! प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत एक मकान दिला दीजिए न

 Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) साहब हमलोग बहुत कमजोर लोग हैं, आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है. मिट्टी के कच्चा मकान में रहते हैं, जो कभी भी गिर सकता है. प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत एक मकान दिला दीजिए न. यह फरियाद शुक्रवार 19 मई को डीसी संदीप सिंह के जनता दरबार में बलियापुर से आई गंगा देवी ने की. झरिया प्रखंड के जोरापोखर की संगीता कुमारी ने सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में एकल महिला पेंशन योजना के लिए आवेदन दिया था, जो आज तक स्वीकृत नहीं हुआ है. बार बार अंचल कार्यालय में बुला कर परेशान किया जाता है. इसके अलावा जनता दरबार में शिक्षा, जमीन विवाद,  ऑनलाइन रसीद, रोजगार, स्वास्थ्य, राशन कार्ड, मुआवजा, पारिवारिक विवाद, सरकारी योजनाओं में अनियमितता से संबंधित कई आवेदन प्राप्त हुए. डीसी ने सभी आवेदनों को चिह्नित कर संबंधित अधिकारियों को हस्तांतरित करते हुए निष्पादन के निर्देश दिये. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही