Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: साहब! पति का मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बन रहा, आर्थिक तंगी से जूझ रहा परिवार

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) उपायुक्त के जनता दरबार में मंगलवार को शिक्षा, जमीन विवाद, मृत्यु प्रमाण पत्र, ऑनलाइन रसीद, आवास, पेंशन, रोजगार, स्वास्थ्य, बकाया वेतन, जमीन बंदोबस्ती की मांग व राशन कार्ड आदि की गुहार लगाई गई. उपायुक्त संदीप सिंह के निर्देश पर विशेष कार्य पदाधिकारी सुशांत मुखर्जी ने अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार लगा कर आम-जन की शिकायतें व समस्याएं सुनी. सिंदरी थाना क्षेत्र की टुसु देवी ने पति का मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं मिलने की शिकायत की. उन्होंने आवेदन में बताया कि उनके पति की मृत्यु 10 जुलाई 2020 को कोरोना से हो गई थी. एसएनएमएमसीएच हॉस्पिटल द्वारा उन्हें पति का पार्थिव शरीर नहीं दिया गया. अब उन्हें मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करने में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. उनका कहना है कि नगर निगम कार्यालय मृत्यु के वक्त की फ़ोटो मांग रहा है, जबकि मृत्यु के बाद उन्हें पार्थिव शरीर नहीं मिला था. उन्होंने कहा कि मृत्यु मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बनने के कारण बैंक से पैसा नहीं निकाल पा रहे हैं और विधवा पेंशन के लिए आवेदन भी नहीं कर पा रही हूं. पूरा परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा है. जनता दरबार में ग्रामीण एकता मंच के केंद्रीय अध्यक्ष रंजीत सिंह ने बीसीसीएल के बस्ताकोला क्षेत्र संख्या 9 में सड़क पर गिरे कोल डस्ट, साफ-सफाई एवं क्षेत्र को प्रदूषण मुक्त कराने हेतु जिला प्रशासन से सहयोग के लिए आवेदन सौंपा. उन्होंने धनबाद नगर निगम द्वारा स्वीपिंग मशीन के माध्यम से सड़क से कोल डस्ट की सफाई व बंद कार्य को पुनः प्रारंभ करने की मांग की. साथ ही झरिया स्थित आरएसपी कॉलेज से कतरास मोड़ होते हुए शिमलाबहाल पुल तक स्वीपिंग मशीन से सड़क की तत्काल सफाई करने की मांग की. विशेष कार्य पदाधिकारी ने सभी मामलों के आवेदन संबंधित पदाधिकारी को तत्काल निष्पादन के लिए अग्रसारित किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही