Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: साहब! 5 वर्षों से गंभीर बीमारी से पीड़ित हूं, इलाज के लिए मदद कीजिए

Dhanbad : उपायुक्त के जनता दरबार में मंगलवार 23 मई को शिकायतों का अंबार लग गयाएक महिला ने कहा साहब! 5 वर्षों से एक गंभीर बीमारी से पीड़ित हूं, पेनक्रियाज 80% डैमेज हो चुका है. इलाज में लाखों रुपये खर्च हो चुके हैं. अब आगे के इलाज में आर्थिक रूप से सक्षम नहीं हैं. मंगलवार को उपायुक्त के जनता दरबार में सरायढेला थाना क्षेत्र से आई रानी देवी ने अपने इलाज के लिए आर्थिक सहायता का आवेदन उपायुक्त को सौंपा.

  एक घाट के  निर्माण में  दो मद से भुगतान

गोविंदपुर प्रखंड अंतर्गत बिलासपुर पंचायत के मंजिलाडीह के लोगों ने 15वें वित्त आयोग से 30,000 की लागत से बन रहे घाट में अनियमितता और गबन का आरोप लगाया. आवेदन में ग्रामीणों ने बताया कि बिना ग्रामसभा के पहले खोले गए खाता में भुगतान कर बिना बॉक्स कटिंग और बिना ढलाई के सीढ़ीनुमा जुड़ाई की गई, उन्होंने बताया कि तालाब में विधायक मद से भी एक घाट पास हुआ है और वहां से भी भुगतान लिया गया है. घाट में किसी मद का बोर्ड भी नहीं लगा है. उन्होंने आशंका जताई है कि बिचौलिया और जेई की मिलीभगत से एक घाट में दो मद से भुगतान लिया गया है.

   जल मीनाऱ खराब, शिकायत पर भी नहीं हुई मरम्मत

बरवाअड्डा थाना क्षेत्र से आए शंकर प्रसाद शर्मा ने जल मीनार खराब होने की शिकायत की. उन्होंने बताया कि वर्ष 2022-23 में एक जल मीनार का निर्माण हुआ, जो लगभग 6 महीना ठीक-ठाक चला. 3 लाख 70 हजार की लागत से बनी जल मीनार लगभग 1 महीना से बंद पडी है. प्रखंड विकास पदाधिकारी गोविंदपुर तथा पंचायत के मुखिया को सूचना दी गई. मगर मरम्मत नहीं हुई. तोपचांची थाना क्षेत्र की पानवा देवी ने आवास योजना के लिए आवेदन सौंपा. उपायुक्त से कहा कि वह गरीब वृद्ध महिला है, आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है और उनका आवास   जर्जर अवस्था में है. उपायुक्त संदीप कुमार ने सभी समस्याओं को सुना और अश्वासन दिया कि सभी शिकायतों का जल्द से जल्द उचित समाधान कराया जाएगा. इसके अलावा जनता दरबार में शिक्षा, जमीन विवाद संबंधी, ऑनलाइन रसीद, आवास, पेंशन, रोजगार, स्वास्थ्य, राशन कार्ड, मुआवजा, पारिवारिक विवाद, सरकारी योजनाओं में अनियमितता से संबंधित समस्याओं का भी जिक्र फरियादियों ने किया. उपायुक्त ने लोगों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याएं दूर करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही