Search

 
 
 

धनबाद : सर… जाम की समस्या से शहर वासियों को निजात दिलाइए

 
Dhanbad : धनबाद में सड़क जाम की समस्या को लेकर हर तबके से आवाज़ उठती है. भाजपा के पंचायती राज प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक मुकेश पाण्डेय भी अब इसे लेकर मुखर हो रहे हैं. जिन्होनें भाजपा नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ 4 अगस्त को जिला परिवहन पदाधिकारी राजेश कुमार सिंह से मिलकर ज्ञापन सौंपा. मुकेश पांडेय ने डीटीओ से शहर को जाम से छुटकारा दिलाने के लिए ज़रूरी कदम उठाने का आग्रह किया. पांडेय ने कहा कि पूरे शहर की ट्रैफिक समस्या विकराल रूप धारण कर चुकी है. स्टील गेट से लेकर बैंक मोड़ तक, सरायढेला स्टील गेट से डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक और स्टेशन रोड होते हुए रंगाटाड से ओवरब्रिज तक गाड़ियां सांप की तरह रेंगती हैं. रणधीर वर्मा चौक से बिनोद मार्केट तक और हटिया मोड़ से धनबाद प्रखंड कार्यालय तक शहर जाम से हांफता है. पार्किंग ना होने से समस्या और बढ़ती जा रही है. डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक से रांगाटांड़ तक ऑटो वाले भी सड़क पर ही आटो लगा रहे हैं. जिसपर विभाग का कोई नियंत्रण नहीं है. जिला परिवहन पदाधिकारी राजेश कुमार सिंह ने कहा कि जल्द ही इस जाम की समस्या को दूर करने का प्रयास किया जाएगा. सभी स्थलों का निरीक्षण ज़रूरी कदम उठाये जाएंगे. प्रतिनिधिमंडल में राम मोहन सिंह, मिथिलेश राम, विकास साव, श्रवण सिन्हा, उत्तम महतो उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/dhanbads-new-district-education-superintendent-bhoot-nath-rajwar-took-charge/">यह

भी पढ़ें : धनबाद के नए जिला शिक्षा अधीक्षक भूत नाथ रजवार ने ग्रहण किया पदभार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही