Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: निरसा के भुरकुंडाबाड़ी गांव में स्थिति सामान्य, धारा 144 जारी

Nirsa: निरसा (Nirsa)  निरसा के भुरकुंडाबाड़ी गांव में गुरुवार (30 मार्च) को पुलिस व ग्रामीणों के बीच झड़प में प्राथमिकी की गई है, इसमें 12 नामजद के अलावा 200 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया गया है. हालांकि गांव की स्थिति सामान्य हो रही है. जीवन पटरी पर लौट रहा है. लेकिन धारा 144 जारी है. 30 मार्च को घटना के बाद शुक्रवार (31 मार्च) से निरसा पुलिस गांव में कैंप किये हुई है.

 पशु अधिनियम के तहत मामला दर्ज

घटना में एक आरोपी सहाबुद्दीन अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया है. साथ ही अज्ञात आठ लोंगों पर पशु अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. अन्य की तलाश जारी है. कैंप में अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीपीओ) पिताम्बर सिंह खैरवार, निरसा थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर दिलीप कुमार यादव पुलिस बल शामिल है. एसडीपीओ ने बताया कि गुरुवार (30 मार्च) रामनवमी के दिन घटी दुर्घटना दुर्भाग्यपूर्ण रही. स्थिति सामान्य हो गयी है.

 पुलिस ने दर्ज कराई एफआईआर

प्रशासन ने मामले में निरसा थाने में एफआईआर दर्ज कराई है. मारकोड़ा के राम निवास कुमार बाउरी, राजीव तंतुबाय, देवाशीष मंडल, जगरनाथ महतो, यादव बाउरी उर्फ सकेश बाउरी, गोरागो मंडल, राहुल महतो, गणेश गोराई, सुभाष यादव, उज्जवल महतो, नावोकान्त मंडल, सभी थाना- निस्सा, जिला- धनबाद एवं करीब 200 अज्ञात व्यक्तियों पर मामला दर्ज किया गया है. इसमें सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए सरकारी गाड़ियों को क्षतिग्रस्त करने के आरोप में सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है..

मामले में 7 गिरफ्तार

मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपियों में से राजू तंतुभाई समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है. अन्य नामजदों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही है. थानेदार दिलीप कुमार यादव ने बताया कि नामजदों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.  निर्दोष लोग फंसे नहीं, पुलिस फूंक कर कदम रख रही है. दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा.

 क्या है पूरा मामला

रामनवमी पर्व के अवसर पर भुरकुंडाबाड़ी में मसरुद्दीन अंसारी के घर में प्रतिबंधित मांस बेचा जा रहा था. ग्रामीणों ने मसरुदीन अंसारी के बेटे शाहबुद्दीन अंसारी को पेड़ से बांध दिया था. सूचना पाकर जब पुलिस निरीक्षक सह निरसा थाना प्रभारी सशस्त्र बल के साथ मौके पर गुरुवार (30 मार्च) को साढ़े नौ बजे रात पहुंचे. पुलिस शाहबुद्दीन अंसारी को पेड़ से खोलकर निरसा थाने ले जाने का प्रयास करने लगी. इसी दौरन ग्रामीण उग्र होकर गाड़ी को रोकने का प्रयास करने लगे. शाहबुद्दीन अंसारी को पुलिस की गाड़ी से उतारने की कोशिश कर रहे थे. तभी पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प हो गई. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही