Search

 
 
 

धनबाद : जीवनभर मजदूरों के हक के लिए लड़ते रहे एसके राय- मन्नान मल्लिक

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/if-you-want-to-do-construction-work-on-your-land-in-dhanbad-district-then-you-will-have-to-pay-extortion/">(Dhanbad)

कोयलांचल के वरिष्‍ठ कांग्रेसी और मजदूर नेता स्वर्गीय एसके राय की 22वीं पुण्यतिथि 16 जून को हाउसिंग कॉलोनी स्थित कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई. कांग्रेस के वरि‍ष्‍ठ नेता मन्नान मल्लिक की अगुवाई में नेताओं व कार्यकर्ताओं ने एसके राय की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. मन्नान मल्लिक ने कहा कि‍ एसके राय नि:स्वार्थ भाव से जीवनपर्यंत मजदूरों के हक के लिए लड़ते रहे. उनकी कमी मजदूरों को हमेशा खलती है. अब कोलियरियों में मजदूरों के हक की लड़ाई लड़ने वाला कोई नेता नहीं है. जोगिंदर सिंह जोगी ने कहा कि एसके राय बंदूक और गोलियों से नहीं डरते थे. मजदूरों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलते थे. कई बार उन पर हमले हुए, लेकिन मजदूरों का साथ नहीं छोड़ा. कोयला मजदूरों की राजनीति के दौरान वे कभी भी बीसीसीएल के अधिकारि‍यों के पास नहीं गए. अधिकारी खुद उनके पास आते थे. आज स्थिति बदल गई है. कोलियरियों के नेता बीसीसीएल के अधिकारियों की दलाली करने में लगे हैं. मौके पर वैभव सिन्हा, जुगल किशोर शर्मा, हरेंद्र शर्मा, इंटक नेता व एसके राय के पुत्र जनेन्द्र कुमार राय, रमेन्द्र राय समेत कांग्रेस के कई कार्यकर्ता मौजूद थे. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-municipal-corporation-will-charge-fee-for-parking-on-roads-settlement-will-be-done-on-june-21/">

धनबाद: नगर निगम सड़कों पर पार्किंग के लिए वसूलेगा शुल्क, 21 जून को होगी बंदोबस्ती [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही