Search

धनबाद:  दक्षता बढ़ाने व दुर्घटना घटाने में सहायक होगा कौशल विकास : सांसद

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) कौशल विकास श्रमिकों की दक्षता बढ़ाने के साथ दुर्घटनाओं को रोकता है. इसलिए खनन सहित अन्य क्षेत्रों के अकुशल कार्यबल को कौशलयुक्त बनाने का कार्य प्रशंसनीय है. यह बातें धनबाद सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने आईआईटी आइएसएम के गोल्डन जुबली लेक्चर थियेटर में खनन इंजीनियरिंग विभाग आयोजित असिस्टेंट माइन सर्वेयर कोर्स के उद्घाटन समारोह में कही. उन्होंने कौशल विकास मंत्रालय के मिशन और विजन के विषय में जानकारी दी. आईआईटी-आईएसएम के निदेशक प्रो राजीव शेखर ने कहा कि यह कार्यक्रम लॉन्च करने वाला आईआईटी-आईएसएम देश का पहला संस्थान है. प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 के तहत विकास प्रशिक्षण शुरू करने का उद्देश्य भारतीयों को आत्मनिर्भर बनाना है

 300 बेरोजगार युवकों का प्रशिक्षण शुरू

बता दें कि इस कार्यक्रम के तहत आईआईटी-आईएसएम 300 बेरोजगार युवाओं को प्रशिक्षित करेगा. प्रशिक्षण 90 दिनों का दिया जाएगा. पहले बैच का शुभारंभ आज हुआ. निदेशक ने बताया कि इसके पूर्व संस्थान ने आठवीं से दसवीं कक्षा के स्कूली छात्रों को कंप्यूटर प्रशिक्षण, जबकि दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को विकास प्रशिक्षण भी दिया है. संस्थान के उप निदेशक प्रोफेसर धीरज कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिभागियों को आईआईटी-आइएसएम के विशेषज्ञों के अलावा बीसीसीएल के सेवानिवृत्त सर्वेक्षक और माइन सर्वेयर प्रशिक्षण देंगे.

  ये थे मौजूद

विशिष्ट अतिथि के रूप में सरकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम की उप महाप्रबंधक स्वाति सिंह, खनन अभियांत्रिकी विभाग के प्रमुख प्रो डीपी मिश्रा, इनक्यूबेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप के डीन पंकज मिश्रा, कौशल विकास समन्वयक सुनील कुमार के अलावा सैकड़ों प्रतिनिधि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp