Search

 
 
 

धनबाद : आरसेटी ढांगी में युवक-युवतियों को दिया गया स्किल प्रशिक्षण

 
Sindri : सिंदरी (Sindri) आरसेटी कार्यालय ढांगी में रविवार 26 जून को युवाओं एवं युवतियों को स्किल प्रशिक्षण के माध्यम से कॉस्मेटिक सामग्री बनाने, मशरूम की खेती करने व बांस से सामान बनाने का प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण के समापन समारोह में मुख्य अतिथि की हैसियत से टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो मौजूद थे.

   प्रशिक्षण में बनाए गए प्रोडक्ट की सराहना

समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर व सशक्त बनाने के लिए राज्य, केन्द्र व बैंकों के संयुक्त प्रयास से आरसेटी चलाया जा रहा है. युवक, युवतियां प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार की दिशा में आत्म निर्भर बन रहे हैं. उन्होंने सही समय पर वैज्ञानिक तरीके से खेती करने की सलाह दी, जिससे किसानों को चौगुना मुनाफा हो सके. प्रशिक्षण के दौरान बनाए गए प्रोडक्ट अलता, सिन्दूर, रोली, कान की बाली आकर्षण के केंद्र थे, जिसकी सराहना विधायक ने की.

 प्रशिक्षणार्थी घरों में नहीं बैठें : निदेशक

आरसेटी के निदेशक समीर कुमार ने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त कर प्रशिक्षणार्थी घरों में नहीं बैठें. पूरी लगन के साथ काम करते रहें. निश्चय ही स्वरोजगार की दिशा में सफलता हासिल होगी. आत्मनिर्भर भी बनेंगे. इसके लिए बैंक भी सहयोग करेगा. तेरह दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में धनबाद जिले के नौ प्रखंड के युवक-युवतियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया. प्रशिक्षणार्थियों को विधायक ने माण पत्र दिया.  मौके पर  मदन महतो, हेमंत रवानी, दिलीप रवानी, किशोर महतो, बसंत महतो, आरसेटी के अर्धेंदु विकास, प्रशिक्षक अमन कुमार आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-abmym-jharia-honored-former-branch-presidents/">धनबाद

: ABMYM  झरिया ने पूर्व शाखा अध्यक्षों को किया सम्मानित [wpse_comments_template]      
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही