Search

धनबाद : स्काईलाइन रेंजर्स ने विजय झा वॉरियर्स को 13 रन से हरा टूर्नामेंट पर जमाया कब्जा

Dhanbad : धनबाद बार प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में 5 मार्च को खेले गए मैच में स्काईलाइन रेंजर्स की टीम ने विजय झा वॉरियर्स को 13 रन से हराकर टूर्नामेंट पर कब्जा जमाया. धनबाद जिला क्रिकेट संघ की ओर से सिम्फर मैदान पर फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों के बीच दस-दस ओवर का टेनिस बॉल क्रिकेट मैच खेला गया. स्काईलाइन रेंजर्स ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 10 ओवर में 7 विकेट खोकर 89 रन बनाए. मो. एजाज अली ने 13 बॉल पर 2 छक्के और एक चौका की मदद से 23 रन का योगदान दिया, जबकि जिया रेहान ने 13 रन बनाए. जवाबी पारी खेलने उतरी उतरी विजय झा वॉरियर्स की टीम निर्धारित ओवरों में 4 विकेट खोकर महज 76 रन ही बना सकी और उसे 13 रन से हार का सामना करना पड़ा. शानदार बल्लेबाज़ी के लिए स्काईलाइन रेंजर्स के मो. एजाज अली को मैन ऑफ द मैच चुना गया. अंत में पुरस्कार वितरण समारोह में धनबाद उपायुक्त संदीप कुमार, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एके सहाय, झारखंड बार काउंसिल के सदस्य व धनबाद क्रिकेट संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार, टूर्नामेंट के मुख्य प्रायोजक आविष्कार डायग्नोस्टिक के प्रमुख दिवेन तिवारी, अन्य प्रायोजक शिव शक्ति, मो. शहनवाज और दीप नारायण ने चारों टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया. मौके पर जेएससीए कार्यकारिणी समिति के सदस्य विनय कुमार सिंह, डीसीए महासचिव उत्तम विश्वास, ललित जगनानी, सुनील कुमार आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/council-will-provide-free-legal-aid-to-6-helpless-prisoners-of-dhanbad-mandal-jail/">धनबाद

मंडल कारा के 6 असहाय बंदियों को मुफ्त कानूनी सहयोग देगी कांउसिल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp