Search

 
 
 

धनबाद: ट्रेन से निकलने लगा धुआं, यात्रियों में मची अफरा तफरी

 
Baghmara : बाघमारा (Baghmara) धनबाद जिले के तेतुलमारी रेलवे स्टेशन पर अचानक अफरा-तफरी मच गई.  धनबाद से डेहरी ऑन सोन इंटरसिटी एक्सप्रेस की बोगी से अचानक धुआं निकलने लगा. धुआं देख डरे-सहमे यात्रियों ने आरपीएफ और टीटीई को सूचना दी. इसके बाद बोगी में आई खराबी को संबंधित कर्मचारियों ने दूर किया. फिर ट्रेन अपने निर्धारत गंतव्य की ओर रवाना हुई. बता दें कि धनबाद से डेहरी ऑन सोन जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस स्टेशन से खुली तो अचानक इंजन से चौथे बोगी के नीचे से अचानक धुआं निकलने लगा. धुआं देख यात्री सहम गए. यात्रियों ने आरपीएफ और टीटीई को बताया. ट्रेन चालक को भी अवगत कराया गया. ट्रेन के गोमो पहुंचते ही यात्री बोगी से उतरने लगे. पूरी बोगी खाली हो जाने के बाद संबंधित विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों ने तकनीकी खराबी को दूर कर ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया. इस बीच ट्रेन लगभग आधा घंटे तक गोमो स्टेशन पर खड़ी रही. यात्रियों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा. अधिकारियों से पूछा गया तो वे कुछ भी कहने से बचते रहे. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-woman-commits-suicide-by-hanging-herself-in-badbangla-of-bhaura/">धनबाद:

 भौरा के बड़बंगला में महिला ने फंदे से झूलकर की आत्महत्या [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही