Search

 
 
 

धनबाद : तस्करों ने जंगल में छुपाकर रखा था अवैध कोयला, ग्रामीणों ने लूट लिया

 
Putki : कोयला और लोहा के अवैध कारोबार पर पुलिस के बदले अब ग्रामीण हल्ला बोल रहे हैं. ताजा मामला भागाबांध के पास पुटकी थाना की सीमा पर अरलगड़िया बस्ती का है. बस्ती के 40 से ज्यादा ग्रामीणों ने 2 जनवरी को तड़के 4 बजे धावा बोलकर जंगल मे छुपा कर रखे 1000 बोरी चोरी का जमा किया हुआ कोयला लूट लिया. करीब ढाई लाख रुपए की कोयला लूट का खेल सुबह 8 बजे तक चला. महिलाओं ने कोयला के साथ खाली पड़ी प्लास्टिक की बोरियां भी ले गईं. सूचना मिलने के बाद भी पुलिस अनजान बनी रही. गुस्साए ग्रामीणों ने करीब 500 मीटर की दूरी पर स्थित अवैध लोहा गोदाम में भी आग लगा दी. ग्रामीणों के तेवर से पुलिस भी हतप्रभ है. अब तक पुलिस अपने मन मुताबिक काम कर रही थी. ऐसे में अस्मिता की रक्षा के लिए ग्रामीण के उठ खड़े होने से पुलिस व धंधेबाज सकते में  आ गए हैं.

रविवार की रात हुई थी बकझक

बस्ती के समीप अवैध कोल डिपो एक माह से पुलिस के संरक्षण में चल रहा था. एक सप्ताह पहले ग्रामीणों के विरोध के बाद पुलिस ने जंगल से भारी मात्रा में कोयला जप्त किया था. लेकिन दो दिन बाद धंधा फिर शुरू हो गया. रविवार की रात अवैध कोल डिपो पर ग्रमीणों ने जमकर हंगामा मचाया. धंधेबाज व ग्रामीणों के बीच खूब तू-तू, मैं-मैं हुई. धंधेबाजों ने उन्हें देख लेने की धमकी भी दी और सुबह आठ बजे तक जंगल से कोयला उठा लेने की बात कही. लेकिन सुबह का उजाला फैलने से पहले ही ग्रामीणों ने सारा कोयला लूट लिया. रात में हुई बहस के दौरान लोहा गोदाम का संचालक भी था. ग्रामीणों ने रात में ही गोदाम में आग लगा दी. आगजनी व कोयला लूट की खबर सुन धंधेबाज भाग निकले. इस मामले में पुलिस कुछ भी बोलने से बच रही है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-fifth-list-released-for-pg-enrollment-in-bbmku/">धनबाद

: बीबीएमकेयू में पीजी नामांकन के लिए पांचवीं लिस्ट जारी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही