Search

 
 
 

धनबाद : कोलियरियों से स्क्रैप लोहे की तस्करी जोरों पर, बीसीसीएल को लाखों का नुकसान

 

अवैध कारोबार में बाघमारा व बोकारो के तस्कर लिप्त 

Katras/Baghmara : धनबाद जिले के बाघमारा स्थित बीसीसीएल ब्लॉक दो की कोलिरियों से लोहा व स्क्रैप की चोरी धड़ल्ले से हो रही. दिन के उजाले में भी हो रहे इस अवैध कारोबार में कई गिरोह सक्रिय हैं. तस्कर कोलियरियों से लोहे की चोरी कर वाहनों से बरोरा के शास्त्रीनगर स्थित लोहा गोदाम में ले जाकर बेचते हैं. इसके साथ ही हरिहरपुर के आजाद नगर स्थित अवैध लोहा गोदाम में भी टपाये गए लोहे को खपाया जाता है. इस धंधे में बाघमारा के अलावा बोकारो के भी लोहा तस्कर जुड़े हुए हैं. सूत्रों ने बताया कि लोहा तस्करों को बीसीसीएल के कुछ अधिकारियों, सीआईएसएफ व स्थानीय पुलिस का सहयोग मिल रहा. इस अवैध कारोबार से बीसीसीएल को प्रतिमाह लाखों रुपए का नुकसान हो रहा है. सब कुछ जानते हुए भी प्रशासन के जिम्मेवार अपनी आंखें बंद किए हुए हैं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-dvc-oustees-continue-to-protest-managements-offer-of-talks-rejected/">धनबाद

: डीवीसी के विस्थापितों का धरना जारी, प्रबंधन का वार्ता प्रस्ताव ठुकराया [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही