Search

धनबाद : निरसा में 6 साल की बच्ची को सांप ने डंसा, मौत

Nirsa : धनबाद (Dhanbad) जिले के कलियासोल प्रखंड के केलियासोल गांव में स्व. सुशांत कर्मकार की 6 वर्षीया पुत्री सोनाली कर्मकार को एक सांप ने डंस लिया. घटना 18 मई की रात की है. बच्ची को आनन-फानन में परिजन एसएनएमएमसीएच, धनबाद ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. शुक्रवार को बच्ची के शव का अंतिम संस्कार किया गया. इधर, घटना के बाद ग्रामीणों में सांप को लेकर डर बना हुआ है. वे अपने बच्चों को घर से निकलने नहीं दे रहे हैं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-50-computers-are-kept-in-katras-college-students-are-not-getting-benefit/">धनबाद

: कतरास कॉलेज में रखे हैं 50 कंप्यूटर, विद्यार्थियों को नहीं मिल रहा लाभ [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp