Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : एसएनएमएमसीएच में सांप काटे मरीज को बेड भी नसीब नहीं

Advertisement
Advertisement

5 घंटे तक इंतजार करती रही 12 वर्षीय पीड़िता, परिजन ने गए घर

Dhanbad : सांप काटने का इलाज कराने के लिए इलाज कराने एसएनएमएमसीएच पहुंची 12 वर्षीय सुनीता कुमारी को 5 घंटे के इंतजार के बाद भी बेड नहीं मिला. 28 जुलाई शुक्रवार बेहोशी की अवस्था में सुनीता को लेकर परिजन अस्पताल में चक्कर काटते रहे. उन्होंने प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की और 5 घंटे के इंतजार के बाद उसे लेकर वापस घर चले गए. मरीज के मामा मिथुन कुमार ने बताया कि सिंदरी के समला पुर की सुनीता सुबह खेत में टहलने गई और दातुन तोड़ने लगी. इस बीच उसका पैर झाड़ियों से सांप पर पड़ गया. सांप का स्पर्श होने के बाद वह बेहोश होकर खेत में ही गिर पड़ी. परिजन सांप काटने की आशंका जताते हुए आनन-फानन उसे एसएनएमएमसीएच ले आए. डॉक्टरों सुनीता की जांच की तथा ब्लड सैंपल लिया. जांच रिपोर्ट में सांप के काटने की पुष्टि नहीं हुई. बावजूद डॉक्टरों ने उसे 24 घंटे तक अस्पताल में ही रहने की सलाह दी. अस्पताल के बरामदे में स्ट्रेचर पर लेटी वह लगभग 5 घंटे तक बेड मिलने का इंतजार करती रही, परंतु नहीं मिला. परिजनों ने बार-बार बेड की मांग की. अस्पताल कर्मी बार-बार यह कह कर टालते रहे कि सभी बेड फुल है. खाली होने पर उपलब्ध करा दिया जाएगा. तंग आकर परिजन ने बच्ची को घर वापस ले गए. इस मामले पर अस्पताल प्रबंधन कुछ भी कहने से परहेज कर रहा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही