Search

 
 
 

धनबाद : स्वास्थ्य कर्मी की स्कूटी में घुसा सांप, मची अफरा-तफरी

 
सदर अस्पताल कैंपस के जांच घर के बाहर की घटना, मच्छरों के से भगाया गया सांप
Dhanbad : शनिवार 29 जुलाई की दोपहर सदर अस्पताल कैंपस में चल रहे जांच घर के समीप खड़ी स्कूटी में सांप घुस गया. जिससे वहां जांच कराने आये मरीजो और स्वास्थ्य कर्मियों के बीच थोड़ी देर के ले अफरा तफरी मच गई. स्कूटी जांच घर में कार्यरत एक महिला स्वास्थ्य कर्मी की है. स्कूटी के भीतर घुसकर बैठा सांप बार-बार अपना सिर बाहर की ओर निकाल कर तांकाझांकी कर रहा था.  सांप को स्कूटी से बाहर निकालने के लिए स्थानीय लोगों और स्वास्थ्य कर्मियों ने काफी मशक्कत की. लाठी डंडे से स्कूटी को ठोका-पीटा गया, लेकिन सांप स्कूटी की डैंडल पर कुंडली मारे रहा. जिसके बाद स्वास्थ्य कर्मियों ने मच्छरों को मारने वाला स्प्रे का प्रयोग किया. स्प्रे की दुर्गंध से सांप स्कूटी के बाहर निकला. [caption id="attachment_714704" align="alignnone" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/SCOOTY-KENDRA-272x185.jpg"

alt="" width="272" height="185" /> डर से केन्द्र के अंदर दुबके लोग[/caption] मौजूद स्वास्थ्य कर्मी राहुल ने बताया कि सदर अस्पताल के पुराने बिल्डिंग की ओर जंगल जैसी झाड़ियां है, जिसमें सांपों का बसेरा है. राहुल ने कहा कि आए दिन यहां सांपों को देखा जाता है, जिससे लोगों में पहले से ही भय का माहौल बना हुआ है. और ज की घटना से स्वास्थ्य कर्मी अपनी बाइक और स्कूटी यहां लगाने से डर रहे हैं. यह">https://lagatar.in/dhanbad-ndrf-team-removed-the-dead-body-of-a-youth-who-fell-in-goff/">यह

भी पढ़ें : धनबाद: एनडीआरएफ की टीम ने निकाला गोफ में गिरे युवक का शव [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही