Search

 
 
 

धनबाद:  सिंदरी में महिला के गले से सोने की चेन झपट कर भागे उचक्के

 
Sindri: सिंदरी (Sindri) सिंदरी के एन टाइप कॉलोनी निवासी बद्री मिश्रा की पत्नी अनिता मिश्रा (55) के गले से उचक्कों ने गणतंत्र दिवस 26 जनवरी गुरुवार को दस बजे दिन में गले से झपट्टा मारकर लगभग एक लाख रुपये का हार ले भागे. पीड़िता के अनुसार दोनों उचक्के काले और लाल रंग की होंडा कंपनी की बाइक पर हेलमेट लगाए थे. छिनतई के बाद लंगड़ा पुल की ओर भाग निकले. उन्होंने बताया कि वह अपने आवास से सामने में ही दूसरे आवास जा रही थीं. तभी दोनों बाइक पर सवारों में पीछे बैठे उचक्के ने गले से सोने की चेन छीन ली. उन्होंने चेन का मूल्य लगभग एक लाख रुपये बताया है. आसपास के लोगों ने जयहिंद मोड़ तक बाइक सवारों का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन वे भागने में सफल रहे. पीड़िता ने बताया कि उचक्के काफी देरी से कॉलोनी में घूम रहे थे. सूचना मिलने पर सिंदरी थाना प्रभारी सुरेश प्रसाद पहुंचे व घटना की जानकारी ली. थाना प्रभारी ने बताया कि लिखित शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही