Search

 
 
 

धनबाद:  एसएनएमएमसीएच परिसर बना प्रचार का अड्डा, मरीजों को आमंत्रित कर रहे बोर्ड

 
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) एसएनएमएमसीएच परिसर में इन दिनों निजी क्लीनिक, अस्पताल व डॉक्टरों के बैनर व बोर्ड के प्रचार का अड्डा बन गया है. विभिन्न सेवाएं बता कर मरीजों को आकर्षित किया जा रहा है. अस्पताल परिसर के अंदर कई जगहों पर बैनर-बोर्ड टांग दिये गये हैं. कोई डॉक्टर अपनी क्लीनिक में मिल रहे इलाज के बारे में सूचनाएं दे रहा है, तो कोई अपने अस्पताल के बारे में बता रहा है. एसएनएमएमसीएच कैंपस में निजी डॉक्टरों के बैनर, बोर्ड लगे हैं. मुख्य गेट के पास न्यूरोलॉजिस्ट के बोर्ड लगाये गए हैं. ओपीडी व इमरजेंसी के पास भी बोर्ड लगा दिये गये हैं. एसएनएमएमसीएच प्रबंधन की निष्क्रियता के कारण बाहरी अस्पतालों को प्रचार-प्रसार की छूट मिली हुई है. एसएनएमएमसीएच के ओपीडी में औसतन हर दिन करीब 1300 मरीज आते हैं. इनमें ज्यादा संख्या दूर-दराज से आने वाले गरीब लोगों की होती है. एसएनएमएमसीएच में अव्यवस्था के कारण परिसर में घूम रहे दलाल मरीजों को निजी क्लिनिक में इलाज के लिए प्रेरित करते हैं. परेशान मरीज इधर-उधर इलाज कराने पर मजबूर हो जाते हैं. न्यूरोलॉजिस्ट विभाग में डॉक्टर नहीं है. इस कारण कई मरीज इन विज्ञापनों के बहकावे में आकर बाहर का रूख कर लेते हैं. निजी क्लिनिक मरीजों से इलाज के नाम पर मोटी रकम की उगाही करते हैं. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-seat-full-in-almost-all-trains-from-now-for-durga-puja-diwali-and-chhath/">धनबाद:

 दुर्गापूजा, दिवाली और छठ के लिए अभी से प्रायः सभी ट्रेनों में सीट फुल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही