Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : एसएनएमएमसीएच परिसर को कर्मियों ने बना दिया है वाहन पड़ाव

Dhanbad : शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) इन दिनों वाहन पड़ाव बन गया है. मुख्य कारण अस्पताल प्रबंधक की शह बताया जा रहा है. अस्पताल कर्मी बेखौफ प्रतिदिन सुबह 9 बजे से 11 बजे तक अस्पताल के भीतर बाइक पार्क करते नज़र आते हैं. सूत्रों की मानें तो प्रतिदिन नियमों की धज्जियां उड़ाने के पीछे अस्पताल प्रबंधन की ढिलाई है. कर्मचारियों की माने तो अस्पताल परिसर के भीतर गाड़ियों को पार्क करना उनके लिए कोई नई बात नहीं है. वे प्राय़ः बरसात और गर्मी में अपनी गाड़ियां धूप और पानी से बचाने के मकसद से अक्सर अस्पताल के भीतर पार्क करते हैं. नाम नहीं छापने की शर्त पर एक कर्मी ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन की तरफ से भी कोई रोक-टोक नहीं है. संयोगवश कभी किसी मंत्री या बड़े अफसर के पहुंचने की सूचना मिलती है तो यहां लगी बाइक व अन्य वाहनों को हटा दिया जाता है. अस्पताल में ब्लड जांच कराने आये मरीज के परिजन श्यामल दास बताते हैं कि अस्पताल कर्मी बाइक पर सवार होकर पैथोलॉजी विभाग, सीटी स्कैन तथा एक्स-रे विभाग के सामने बैठे मरीजों व परिजनों की भीड़ को चीरते हुए बरामदे में गाडियां पार्क करते है. भीड़ के बीच बाइक निकालना खतरे का बड़ा कारण भी हो सकता है. मगर इसकी परवाह किसी को नहीं है. इस मामले में एसएनएमएमसीएच के अधीक्षक अरुण कुमार बर्णवाल का कहना है कि यह उनका काम नहीं है. उन्होंने बताया कि अस्पताल में सिक्योरिटी की घोर कमी है, जिस कारण इन पर लगाम नहीं लगाई जा सकती है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही