Search

 
 
 

धनबाद: एसएनएमएमसीएच के सफाई कर्मियों ने हड़ताल वापस ली

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) एसएनएमएमसीएच के सफाई कर्मियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल समाप्त वापस ले ली है. सभी सफाई कर्मी काम पर लौट गए. सफाई कर्मी किशन हाडी ने बताया कि प्रबंधन से वार्ता हुई है, जिसमें वेतन वृद्धि की बात मान ली गई. अगस्त माह के वेतन में 250 रुपये की दर से भुगतान किया जाएगा. बता दें कि हड़ताल के कारण अस्पताल की सफाई व्यवस्था अस्त व्यस्त हो गई थी. सफाई कर्मियों ने रविवार की सुबह शहीद निर्मल महतो मेडिकल कालेज एंड अस्पताल परिसर में नारेबाजी करते हुए आउटसोर्सिंग कंपनी पर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया था. [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही